फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बुजुर्ग किसानों की संदिग्ध मौत

Tue, 22 Dec 2015 11:59 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मंगलवार को सादाबाद के गांव पुसैनी और सहपऊ के गांव कुकरगंवा में दो वृद्ध किसानों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृत्यु का कारण कड़ाके की ठंड को बताया जा रहा है। ग्रामीणाें ने सादाबाद तहसीलदार का घेराव कर मृतक के परिजनाें को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

सादाबाद के गांव पुसैनी निवासी रमेशचंद पुत्र गुलाब सिंह किसान थे। उनके परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह अधिक ठंड होने से उनकी तबियत खराब हो गई और दोपहर में प्राण त्याग दिए। मौत के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों ने तहसील पर तहसीलदार कुमारचंद जबालिया का घेराव किया और ठंड से मौत के बारे में जानकारी देकर सहायता की मांग की। तहसीलदार ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि मौत कैसे हुई। उसके बाद ही शासन से सहायता दिलवाई जाएगी।
इधर, सहपऊ के गांव   कुकरगवां निवासी 65 वर्षीय डोरीलाल पुत्र राजनलाल की मौत भी मंगलवार की सुबह हो गई। डोरीलाल सोमवार की रात खेत    पर पानी लगाने के लिए गए थे। सुबह जब वह घर लौटे तो  तबियत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें आगरा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत का कारण उनके परिजन ठंड को बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें