सासनी। मंगलवार की रात गश्त के दौरान मुखविर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम समामई के निकट हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। पकडे़ गए आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का इलैक्ट्रोनिक्स सामान वरामद किया है। जबकि आरोपियों का एक साथी मौके का फायदा उठा कर भाग गया। एसपी अजयपाल शर्मा ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस पार्टी को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, एसएसआई मोहम्मद असलम सिपाहियों संग रात्रि गश्त पर थे। तभी मुखविर से सूचना मिली कि अज्ञात बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के इरादा से समामई के निकट बंद ढ़ावे पर इकठठे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ललकारा तो जबाव में बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस ने जबावी कारवाई करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम केशवदेव और उमेश निवासीगण नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट बताया है। जबकि बदमाशों का एक साथी देव प्रकाश उर्फ बडेला निवासी तुरसैन थाना चंदपा मौके का फायदा उठा कर भाग गया। जामा तलाशी में उनके कब्जे से तमंचा, करतूस एवं चाकू वरामद हुए हैं। उनकी निशान देही पर पुलिस ने पांच सीपीयू, दो एलईडी, दो की-बोर्ड, दो मोनीटर, एक एचपी प्रिंटर, एक यूपीएस, दो कैमरे, एक टीवी, तीन होम थियटर, सात स्पीकर, कम्प्यूटर कीमत करीब 4 लाख का सामान वरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने थाना मडराक के पालीरजापुर की बैंक चोरी, ओम फोटो स्टूडियो सासनी की चोरी, अटलटाल बगीची हाथरस की चोरी आदि घटनाओं में शामिल होने की बात कही है। एसपी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक चोरी एवं पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे दर्ज है। इस मौके पर एसपी के साथ एएसपी अजय शंकर राय, क्षेत्राधिकारी प्रीती सिंह मौजूद थे।