फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षीय बच्चे को कुएं में फेंकने की कोशिश

Thu, 19 Jul 2018 11:37 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला सहपऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
पिता के साथ बच्चा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांव नगला प्रेमसिंह में एक सिरफिरे युवक ने अपने दो वर्षीय भतीजे को गांव से दूर एक कुएं में फेंककर मारने की कोशिश की। बच्चे को रोता देख खेतों पर काम कर रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


गांव नगला प्रेमसिंह निवासी बनी सिंह के तीन बेटे हैं। इनमें से सबसे बड़े बेटे मनोज की की शादी हो चुकी है। मनोज के पास दो बच्चे हैं। मनोज ने बताया कि उसका अपने छोटे भाई संजू से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद संजू ने मनोज को धमकी दी थी। 19 जुलाई की सुबह मनोज का दो वर्षीय बेटा कान्हा खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया।

उसने एवं उसके पत्नी ने बच्चे को खोजने की काफी कोशिश की। अचानक पास के गांव निवासी किसी व्यक्ति ने उसे मोबाइल पर सूचना दी कि संजू उसके बेटे को ले आया है। उसे ऊघई गांव के पास बने कुएं में फेंक रहा था। बच्चे का रोना सुनकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया है। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बच्चे को सादाबाद ले गई है। मनोज की तहरीर पर संजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें