आईटी कॉलेज के पास मैक्स कैब और कार के बीच टक्कर
सादाबाद। आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर गुरुवार की रात करीब 12 बजे वेदई बंबे और तिराहे के बीच दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रक संख्या यूपी 22 टी 7638 सादाबाद की ओर से आगरा जा रहा था, जबकि सामने से ट्रक आरजे 11 जीए 7712 ट्रक आ रहा था। दोनों में जबरदस्त भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में ट्रक आरजे 11 जीए 7712 के क्लीनर मनोज (22) पुत्र जयसिंह निवासी काेंकना कलां थाना सहपऊ की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मेहर खान निवासी गंज रामपुर व शशि पुत्र बच्चू सिंह, सत्यवीर निवासीगण टेढ़ी बगिया आगरा घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। मृतक मनोज के चाचा अमर सिंह ने ट्रक स्वामी के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई है।