सादाबाद। मंगलवार की देर शाम करीब 8 बजे आगरा रोड पर मंडी समिति के समीप रोड पर खड़े एक ट्रक में आगरा की ओर से आ रही बाइक पर सवार दो युवक पीछे से जा घुसे। भीषण टक्कर में दोनों युवकों ने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और दोनों मृतकों के शवों को हाईवे की एम्बूलेंस से हाथरस भिजवाया। पुलिस ने ट्रक के नीचे फंसी हीरो होण्डा स्पलेण्डर यूपी 81 एएस 3114 बाइक को बाहर निकाला और बाइक की डिग्गी मे रखे कागजात निकाले तो बाइक की आरसी पर मोहित पुत्र राजेश कुमार निवासी दुर्गानगर कॉलोनी, सराय हरनारायण थाना सासनी गेट अलीगढ़ अंकित था। दोनों ही मृतकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।