फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को रौंदा, बीटीसी छात्र की मौत

Thu, 28 Dec 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सादाबाद की ओर से आ रहे बाइक सवार   बीटीसी छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। छात्र की मौत से परिवार  में कोहराम मचा है। छात्र के बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सहपऊ क्षेत्र के गांव लोधई के महावीर प्रसाद पचौरी केसी  इंटर कॉलेज से बतौर अध्यापक सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे तरुण पचौरी बीटेक करने के बाद   बीटीसी कर रहे थे। 26 वर्षीय तरुण गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे   अपनी बाइक से सादाबाद से हाथरस की ओर आ रहा था। इस दौरान बिसाना के पास हाथरस की ओर से जा रहे ट्रक ने उसकी बाइक को रौंद डाला। हादसे के बाद   मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। एक ग्रामीण ने यूपी 100 को फोन कर दिया। 

यूपी 100 की पीआरवी के मौके पर पहुंचने   के कुछ देर बाद ही चंदपा पुलिस पहुंच गई और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की खबर पर जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय बागला जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। तरुण की मौत से गांव लोधई में उनके परिवार में कोहराम मच गया। गांवों में भी मातम छा गया और कई घरों में चूल्हे नहीं जले। तरुण के घर पर बेहाल परिजनाें को सांत्वना देने वालाें का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें