फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में रहेंगे मुलायम, आज होगा रिहर्सल

Tue, 16 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से फोर्स मंगाया गया है। वहीं सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए बुधवार को फोर्स का रिहर्सल किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव 18 फरवरी को डीपीएस की अलीगढ़ रोड स्थित सीनियर विंग में सकल जैन समाज द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शिरकत करने आ रहे हैं। उनके साथ माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव भी समारोह में शामिल होंगे। वीवीआईपी की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। आसपास जिलों से कई सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों को सुरक्षा में लगाया गया है। सुरक्षा के लिए विशेष रूप से बुलैट प्रूफ कार और मोबाइल कमांड बस का इंतजाम किया गया है। समारोह में गड़बड़ी करने वालों पर पैनी नजर रखने के लिए वाईफाई नेटवर्किंग सिस्टम और अत्याधुनिक कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को फोर्स का रिहर्सल कराया जाएगा। किसी तरह की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। अजय पाल शर्मा, एसपी---


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें