फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, वाहन बरामद

Tue, 05 Sep 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
वाहन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइकें और एक स्कूटी बरामद की हैं। आरोपी इन वाहनों को बेचने की फिराक में थे तभी पुलिस को किसी ने खबर कर दी और आरोपी दबोचे लिए गए। पुलिस ने तलाशी में एक आरोपी के पास से तमंचा और दो आरोपियों के पास से चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन


कोतवाल जेएस पंवार के मुताबिक जलेसर थाना क्षेत्र के सादाबाद अड्डा प्रेम नगर निवासी आकाश पुत्र ऊदल सिंह, इसी थाना क्षेत्र के गांव वारी का चौक के गिरीश यादव पुत्र भूप सिंह व थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयाबांस के भरत शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा कांशीराम कॉलोनी में दो बाइक और एक स्कूटी को बेचने आए थे। ग्राहकों के आने से पहले पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देख आकाश ने फायर झोंक दिया। 

इस हमले में पुलिस वाले बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद होंडा स्टेनर चंद रोज पहले ही उन्होंने बिछुआ गली से चुराई थी। वहीं सिल्वर कलर की महिंद्रा सैंट्रियो एक महीने पहले हाथरस जंक्शन से चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि वह खुद चोरी करने के अलावा चोरी के वाहनों को सस्ते दामों पर खरीदकर बेचा करते हैं। 
विज्ञापन


कोतवाल जेएस पंवार का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कुछ और सुराग मिले हैं। जल्द ही चोरी की कुछ और बाइकें बरामद की जा सकती हैं। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों   के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें