फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा, सात दवाओं के लिए नमूने

Mon, 01 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद। सोमवार को औषधि निरीक्षक ने सादाबाद में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। मेडिकल स्टोर संचालकों को तीन दिन का नोटिस दिया गया है, जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि डीएम से बस स्टेंड के आसपास की दुकानों पर नकली व नशीली तथा प्रतिबंधित दवाओं के बेचे जाने की शिकायत की गई थी। डीएम के निर्देशों पर ही यह छापेमारी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बस स्टेंड के निकट से एक मेडिकल स्टोर से डीआई ने कुछ दवाओं का सैंपल लिया। दवा विक्रेता मौैके पर इनके बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। दोनों दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह एक अन्य मेडिकल पर संचालक नहीं मिला। संचालक का भाई मेडिकल स्टोर पर था। वह दो दवाओं के बिल व कैशमीमो प्रस्तुत नहीं कर सका। यहां से भी दो दवाओं के नमूने लिए गए। तीसरे मेडिकल पर मेडिकल संचालक नीमो कोल्ड एएफ, ओफ्लोकेम व एक अन्य टेबलेट का बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। ओफ्लोकेम की बिक्री पर रोक लगाई गई। इन सभी दुकानदारों को तीन दिन का नोटिस दे दिया गया है। जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें