फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टा मजदूरों को लूटने पहुंचे तीन बदमाश, एक को मजदूरों ने दबोचा

Fri, 01 Jun 2018 12:44 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,हसायन, हाथरस।
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
कोतवाली हसायन क्षेत्र में जाऊ नगर के पास ईट -भट्टा लूट करने पहुंचे तीन बाइक सवार बदमाशों में से मजदूरों ने मुकाबला करते हुए एक को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि दो बदमाशों मौके से मजदूरों पर फायर करके फरार हो गए। लोगों ने पकड़े गए बदमाश व बाइक को पुलिस के सुपुर्द किया है। इस बाइक पर आगे और पीछे दो अलग-अलग नंबर पड़े हुए थे। सीओ सिकंदराराऊ व कोतवाल हसायन पुलिस बल के साथ पहुंचे।  
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने बताया कि जाऊ नहर पुल के निकट राजू जादौन निवासी बरसौली का ईट भट्टा संचालित है। इस भट्टे की मिट्टी की एकत्र कर मजदूरों ने ईट पथाई की जा रही है। ईटों व गड्ढों की आड़ में मजदूरों ने तीन युवकों को बैठे हुए देखा। इसके बाद ईटों की पथाई कर रहे मजदूरों ने जब इनको टोका तो यह मजदूरों को धमकाने के प्रयास करने लगे।

दोनों ओर से कहासुनी हुई तो बदमाशों ने मजदूरों को धमकाने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर भट्टा पर मौजूद अन्य कर्मी व मजदूर भी मौके पर आ गए। इन लोगों ने बदमाशों का मुकाबला करना शुरू कर दिया। जिससे भीड़ से अपने आप को घिरता देख दो बदमाश मौके से फायर करते हुए भाग गए। जबकि एक बदमाश को भीड़ ने मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इसने अपना नाम अकरम निवासी पिलखना अकराबाद अलीगढ़ बताया है। इसने अपने दोनों भागे हुए साथियों के नाम खम्मू निवासी अलीगढ़ व ताज मोहम्मद निवासी धुवई हसायन बताए हैं। पुलिस देर शाम तक मौके की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। कोतवाल प्रवीन कुमार ने बताया कि पब्लिक ने एक युवक को चोर बताकर पकड़कर दिया है। उसके बारे में छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त बदमाशों ने भट्टा मजदूरों के साथ लूट के प्रयास किया है।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें