फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
परचून की दुकान में नकब लगा हजारों का माल चोरी
विज्ञापन

बिहारीगढ़। बीती रात चोरों ने कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के निकट एक परचून की दुकान में नकब लगा कर दुकान से हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। मालिक के सुबह दुकान पर पहुंचने पर चोरी का पता लगा। घटना बुधवार की देर रात की है। कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के बराबर में ब्रह्म सिंह निवासी टांडा मान सिंह की परचून की दुकान चलाता है। रोजाना की तरह वह दुकान बंद करके अपने घर टांडा मान सिंह चला गया। रात में चोरों ने उसकी दुकान में पीछे की ओर से नकब लगा कर दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद उसने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें