फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे में तीन हादसे, दो चालकों के पैर कटे, कई घायल 

Thu, 10 Aug 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जीटी रोड (एनएच 91) पर गुरुवार सुबह ढाई घंटे के भीतर तीन दुर्घटनाएं हुईं। इसमें दो वाहनों के चालकों के पैर कट गए। रोडवेज बस की कई सवारियां घायल हो गईं। एक कार सवार भी जख्मी हुआ। एटा रोड पर टोली के पास हुई ट्रक और कैंटर की भिड़ंत के बाद जाम लग गया। दो घंटे तक यातायात बाधित रहने वहां वाहनों की लंबी कतार लगी रही। 
विज्ञापन


अलीगढ़ मार्ग पर गांव रतनपुर के समीप सुबह करीब साढ़े नौ बजे अलीगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस की सिकंदराराऊ की तरफ से जा रहे कैंटर से जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रोडवेज बस का चालक अरविंद निवासी मैनपुरी बुरी तरह फंस गया। उसके दोनों पांव कट गए। बस दिल्ली से कन्नौज जा रही थी। बस में सवार सरिता, खुशबू तथा रवि, धीरेंद्र, राजेंद्र, रवेंद्र घायल हो गए।

केंटर चालक सोनू पुत्र मुलायम सिंह निवासी गूजरपुर हसायन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चालकों को अलीगढ़ रेफर किया गया है, वहीं यात्रियों का सिकंदराराऊ सीएचसी पर उपचार कराया गया। 
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना दस मिनट बाद ही एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के पास हुई। अलीगढ़ की तरफ जा रही रोडवेज बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। इसके बाद असंतुलित रोडवेज बस आगे चल रही इनोवा कार से जा टकराई। कार में सवार अलीगढ़ निवासी विक्रम घायल हो गए। वह लखनऊ से लौट रहे थे। बस में सवार यात्रियों के भी छिटपुट चोटें आईं। 

तीसरा हादसा करीब 12 बजे एटा रोड के गांव टोली के पास हुआ। यहां हुई। अलीगढ़ की तरफ जा रही कैंटर और सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हुई। टक्कर में कैंटर की केबिन पूरी तरह उजड़ गई। कैंटर चालक के पांव कट गए। उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए एटा भिजवाया गया। 

वाहनों की भिड़ंत के बाद जीटी रोड बाधित हो गया। कोतवाल पीके द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन को बुलवाकर करीब दो घंटे बाद दोनों वाहनों को वहां से हटाया गया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें