फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान: भाजपा नेता के ईंट प्लांट में चोरी, जंगला काटकर चुरा ले गए इनवर्टर-बैटरी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 20 Oct 2026 05:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह के ईंट प्लांट में सोमवार रात चोरी हुई। चोरों ने जंगला काटकर इन्वर्टर और बैटरी चुरा ली। चंद्रवीर सिंह ने मुरसान थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
चोरी के लिए काटा गया जंगला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव कंचना में भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह के ईंट प्लांट में सोमवार रात चोरी हो गई। चोरों ने कमरे का जंगला काटकर वहां रखे इन्वर्टर और बैटरी चुरा ली।

विज्ञापन


चंद्रवीर सिंह ने बताया कि उनका ईंट प्लांट कंचना फाटक से पहले उदयभान-कंचना मार्ग पर स्थित है। सोमवार शाम वह प्रतिष्ठान पर लाइट जलाकर मुरसान कस्बे गए थे। रात में वापस लौटने पर उन्होंने कमरे की लाइटें बंद देखीं। कमरे को खोलने पर पीछे का जंगला कटा हुआ मिला और इन्वर्टर-बैटरी गायब थे। 

उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। बाद में चंद्रवीर सिंह ने मुरसान थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कानूनी कार्रवाई की मांग की। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें