फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुरा के परिजनों को दो दिन का अल्टीमेटम

Fri, 08 Apr 2016 11:59 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सट्टा कारोबार के आरोपी चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा पुत्र हरप्रसाद गुप्ता के फरार होने के बाद पुलिस ने देर रात शहर के कुछ सटोरियों के यहां दबिश दी। इस दौरान चतुरा के हाथ नहीं लगने पर उसके परिजनों को पुलिस ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस ने कहा है कि अगर परिजनों ने फरार चतुरा को दो दिन के अंदर हाजिर नहीं किया तो चतुरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने यह साफ नहीं किया कि यह कार्रवाई क्या होगी।  
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट के एसओ केपी सिंह का कहना है कि चतुरा के परिजनों को उसे जल्द हाजिर करने को कहा है। अगर दो दिन में वह हाजिर नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एसओ केपी सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए चतुरा के बेटे सोनू गुप्ता को सशर्त छोड़ दिया गया है। पिछले साल हुई हत्या के मामले की पुन: विवेचना की जा रही है। सोनू को पूछताछ के लिए कई बार थाने बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया था, इसलिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करनी पड़ी। परिजनों ने लिखित में यह आश्वासन दिया है कि जब भी सोनू को थाने बुलाया जाएगा, वह आएगा। उन्होंने बताया कि चतुरा को सट्टा माफिया घोषित किया गया है। उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें