फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी और पति के बीच चले चाकू, एक घायल

Sun, 26 Feb 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
शादी के 22 साल बाद एक महिला का दिल एक युवक पर आ गया। महिला ने नए प्रेमी के लिए अपने पति और पांच बच्चों को छोड़ दिया। इसे लेकर रविवार दोपहर को प्रेमी और पति के बीच जंग छिड़ गई।
विज्ञापन


चामड़ गेट चौराहे के पास दोनों के बीच चाकू चले। इसमें प्रेमी घायल भी हो  गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में पाबंद कर दिया है। 
झगड़े के बाद सदर कोतवाली में इकट्ठा हुए दोनों पक्षों ने अपने-अपने पक्ष में पुलिस अधिकारियों के सामने दलील दीं।

महिला ने कहा कि शादी को 22 साल बीतने के बाद भी उसका पहला पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। ऐसा कोई दिन नहीं जब उसे बेरहमी से पीटा नहीं जाता हो। यही वजह है कि अब उसने पति को छोड़ने का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन


वहीं, महिला की शादीशुदा बेटी अपनी मां के दूसरे शख्स के साथ रहने का विरोध कर रही है। उसने कोतवाली में कहा कि बिना पहले पति को तलाक दिए मुस्लिम समुदाय की कोई महिला दूसरे मर्द के साथ निकाह नहीं कर सकती।

हालांकि प्रेमी भी शादीशुदा है और दोनों पत्नियों और उनके 11 बच्चों को साथ रखने में उसे कोई हर्ज नहीं। कोतवाली में प्रेमी की पहली पत्नी ने साफ किया है कि उसे अपने पति की दूसरी शादी से कोई दिक्कत नहीं है। वह अपने पति की दूसरी पत्नी के साथ पिछले सवा महीने से आराम से रह रही है। 

पुलिस ने इस मामले को पारिवारिक झगड़ा मानकर निपटारा कर दिया और चाकूबाजी के हमले में घायल प्रेमी का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया है। इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि एक युवक ने दूसरे की पत्नी को उसकी मर्जी से अपने पास रख लिया है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों आरोपियों को शांति भंग के आरोप में पाबंद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें