फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख रु.के लिए होना था शहर के व्यापारी का अपहरण

Mon, 31 Dec 2018 12:32 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन पुलिस की हिरासत में अपहरण की योजना बनाने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस और एसओजी टीम ने दो युवकों को शहर के व्यापारी के अपहरण करने की योजना बनाने के आरोप में पकड़ा है। इस पूरे प्रकरण का रविवार को जंक्शन कोतवाली में सीओ सिकंदराराऊ ने खुलासा किया।  
विज्ञापन


सीओ सिकंदराराऊ आशीष यादव ने बताया कि एसएचओ डीके सिसौदिया अपनी टीम के साथ मेंडू फाटक पर पहुंचे। यहां पर एसओजी प्रभारी महेशचंद्र यादव अपनी टीम के साथ पहले से मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश डबल नहर के पास हाथरस के किसी व्यापारी अपहरण करने की फिराक में खड़े हुए हैं। पुलिस की दो टीमें ने उन्हें ललकारते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस वालों पर फायर खोल दिया। पुलिस कर्मियों ने अपने आप को बचाते हुए बदमाशों को घेर लिया और दो आरोपियों अंकित पुत्र सोमपाल उर्फ टैंटी व मोहित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासीगण गंगचौली को गिरफ्तार कर लिया।

तीन आरोपी अतुल पुत्र कर्मवीर निवासी गंगचौली, भोला पुत्र गजेंद्र ठाकुर निवासी मूसेपुर थाना लोधा अलीगढ़ और राजकुमार पुत्र ओंकार सिंह निवासी खनपुरा अखईपुर हाथरस जंक्शन अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए। सीओ ने बताया कि ये सभी हाथरस के एक व्यापारी का अपहरण कर उससे परिवार से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने की योजना बना रहे थे। इन दोनों के पास से पुलिस ने दो तमंचा 315 बोर, पांच जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई चंद्रपाल, एसआई कमल सिंह, प्रेमनाथ, जगदीशचंद्र, भूपेंद्र सिंह, गिरीशचंद्र, वीरेश कुमार, उपेंद्र सिंह, विनय कुमार, कमरुद्दीन खां शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें