फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की लेकर पहुंचा तो बहनोई ने पहुंचाया थाने

Fri, 01 Apr 2016 12:09 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। चंदपा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी लड़की को लेकर अपने बल्लभगढ़ में बहनोई के यहां पहुंचा। बहनोई ने दोनों को घर से थाने पहुंचा दिया। वहां से चंदपा पुलिस दोनाें को थाने ले आई।  लड़की के पिता ने पहले आरोपी युवक पर तमंचे के बल पर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक का नाम राजवीर निवासी भूतपुरा है। आरोपी ने बताया कि बहनोई के यहां पहुंचने पर उन्हें पुलिस की कार्रवाई का डर सताया और इससे बचने के लिए उन्होंने पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दे दी। वल्लभगढ़ पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद हाथरस पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन



संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने पीटा
हाथरस। हलवाई खाने में संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने छोटे को बुरी तरह पीट दिया। थाने पहुंचे छोटे भाई ने पुलिस को बताया कि मकान का बंटवारा नहीं हुआ है। बड़ा भाई घर की तोड़फोड़ करा रहा है, जिससे उसके ऊपर बने कमरे के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इसका विरोध करने पर बड़े भाई और भतीजे ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दोनों भाई राजेंद्र दीक्षित और रामेश्वर दीक्षित को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया है। 

रोडवेज बस ने मारी बाइक को टक्कर
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में मथुरा रोड पर एक रोडवेज बस ने दो बाइक सवार युवकों को टक्क र मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनाें युवकों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत में सुधार होने पर उन्हें वार्ड में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें