फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी का भोजन खाकर मासूम की मौत

Mon, 08 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
police - फोटो : File photo
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़िया खिजरपुर में पांच वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि वह पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहे थे, उसी समय मौका निकालकर पड़ोसी ने विषाक्त पदार्थ मिला खाना बच्चे को खिला दिया जिससे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर दुश्मनी में जहर देकर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भुड़िया खिजरपुर निवासी सुखवीर के अनुसार रविवार सुबह वह पत्नी के साथ खेत पर काम करने गया था। अपने पांच वर्षीय पुत्र आदित्य को घर पर ही खेलता छोड़ गया।

पिता के अनुसार दोपहर में घर लौटा तो आदित्य अर्ध बेहोशी हालत में घर में पड़ा था। पूछने बताया कि पड़ोसी ने उसे खाना खिलाया था। बच्चे की गंभीर देख वह इलाज के लिए लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर रोते विलखते परिजन सीधे कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


बच्चे का शव कोतवाली में रखकर पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े की चिढ़ में पड़ोसी ने उसके बच्चे को जहर खिला दिया। चौकी प्रभारी वाजिदपुर रनवीर सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें