फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़े मारने की दवा से कई बच्चों की हालत बिगड़ी

Fri, 10 Aug 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के गांव धौलपुर में गोली खाने के बाद पेटदर्द से परेशान बच्चे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 एल्बेंडाजोल की गोली खाने से करीब छह विद्यार्थियों को पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर एक कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिका एक छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद छात्रा को वे वापस ले गए। वहीं दूसरे कॉलेज से परिजन बच्चों को घर ले गए। जहां कुछ देर बाद वे स्वयं ही ठीक हो गए।        
विज्ञापन


शुक्रवार को जिले भर में राष्ट्रीय कृमिनाशी दिवस मनाया गया। इसके तहत एमपी सिंह इंटर कॉलेज रम नगला में 600 विद्यार्थियों ने दवा खाई, जिनमें से एक छात्रा जूली निवासी अखईपुर को पेट दर्द की शिकायत हुई। उसके बाद एक शिक्षक व शिक्षिका छात्रा को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के बाद छात्रा ठीक हो गई। जिसे शिक्षक और शिक्षिका अपने साथ ले गए।

अमोल कुमार इंटर कॉलेज धौरपुर में दीप्ती, पायल, लोकेश और गोविंद  को गोली खाने के बाद इसी तरह की परेशानी हुई। जिन्हें परिजनों ने स्थानीय स्तर पर दिखाया, जिसके बाद वह ठीक हो गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली पूरी तरह से सुरक्षित है। इसके खाने से कोई नुकसान नहीं होता। कुछ बच्चों में गोली खाने से पेट दर्द की  सूचना मिली तो देखा कि या तो वे खाली पेट थे या फिर उनके पेट में कीड़े रहे होंगे, जिसके कारण थोड़ी दिक्कत आई, लेकिन कुछ देर के बाद यह बच्चे सामान्य हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें