हाथरस। पुलिस ने सोमवार देर रात विशेष अभियान चलाकर 50 से ज्यादा अभियुक्तों को दबोच लिया। इनमें से कई हत्या जैसे मामलों में फरार चल रहे थे। सदर कोतवाली पुलिस ने चार और हाथरस गेट पुलिस ने सात अभियुक्तों को पकड़ने में कामयाबी पाई। एसओ हाथरस गेट राजेश्वर प्रसाद त्यागी ने बताया कि नवाब पुत्र भोजराज निवासी अमरपुर घना, श्याम पुत्र राधे निवासी सोखना, रामरतन निवासी नगला खान, उसकी पत्नी जयवती और बेटा टिंकू, जयप्रसाद पुत्र परसादी लाल निवासी गोपीनाथ बगीची को दबोचा गया है। सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी जितेंद्र अगिभनहोत्री निवासी जमुना बाग के सामने पर भी बिजली चोरी का आरोप था। उसे भी वारंटियों में शामिल किया जा चुका है। मालूम हो कि जितेंद्र अगिभनहोत्री सतेंद्र की हत्या के आरोप में इस समय जेल में है।