फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाकिस्तान जिंदाबाद प्रकरण’ पर पर्दा डाल रही पुलिस

Tue, 16 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों पर एक्शन के बजाय रामपुर पुलिस पर्दा डालने में जुटी है। पुलिस सोमवार रात को हुई इस घटना को झुठलाने की कोशिश कर रही है। इस बीच डीआईजी ने एसपी रामपुर से पूरे मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन



डीआईजी को दी जानकारी में रामपुर पुलिस ने कहा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों की बात सुनने में तो जरूर आई लेकिन इन नारों का कोई सुबूत नहीं मिला है। लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। लिहाजा इस मामले में एक्शन नहीं लिया जा सका है।


रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित शिवापुरम कालोनी में सोमवार रात बाइक सवार युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। स्थानीय लोगाें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक बाइकर्स भाग निकले थे। जेएनयू की घटना के बाद रामपुर से इस तरह की आवाजें उठने पर खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।
विज्ञापन



आईबी ने स्पेशल एक्टिविटीज डिवीजन को रामपुर में सक्रिय किया है। लेकिन रामपुर पुलिस मामले में एक्शन के बजाए पूरी घटना को दबा देने की कोशिश में जुटी है। देश विरोधी नारों जैसा संगीन मामला संज्ञान में आने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।


सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजयपाल का कहना है कि इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। उधर, डीआईजी ओंकार सिंह ने एसपी रामपुर साधना गोस्वामी से पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें