फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव माइनर में फेंका

Tue, 17 Apr 2018 11:42 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
axe murder
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित गांव महमूदपर से आगे माइनर के किनारे कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह युवक का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को बंबे में फेंका गया है, जोकि पानी के साथ यहां तक पहुंच गया और कूड़े में फंसकर अटक गया। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को मंगलवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव महमूदपुर के समीप बंबे में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर चौकी अगसौली पुलिस बंबे पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के लगभग है। मृतक पेंट-शर्ट पहने हुए था। उसके हाथ और चेहरे पर तेजाब फेंका गया था, जिससे शरीर के यह दोनों अंग काले पड़ गए हैं और चेहरा बुरी तरह बिगड़ चुका है।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या कर सबूत मिटाने की गरज से चेहरे पर तेजाब डाला गया।  बता दें कि यह राजवाहा  माचुआ  हरदुआगंज अलीगढ़ से सिकंदराराऊ की तरफ निकलता है। पुलिस के अनुसार   शव को निर्धारित समय तक शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें