फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची ने गटकी सिंदूर की डिब्बी, मौत

Wed, 28 Mar 2018 11:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्ची के गले से फंसी सिंदूर की डिब्बी निकालते चिकित्सक और आशा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घर में छोटे बच्चों की देखरेख में जरा सी लापरवाही से उनकी जान जा सकती है। ऐसी ही घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दादनपुर में बुधवार सुबह हुई। घर में खेलते हुए एक साल की मासूम बच्ची खुशी पुत्री शशी कुमार ने सिंदूर की डिब्बी गटक ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के बच्ची को मृत घोषित करने पर माता-पिता जोर-जोर से रोने लगे। इसी दौरान वहां पहुंची आशा कार्यकर्ता ने बच्ची के गले में उंगली डालकर फंसी हुई सिंदूर की डिबिया निकाल दी। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों ने बच्ची के गले से डिब्बी निकालने की कोशिश नहीं की, अगर ऐसा किया होता तो बच्ची की जान बच सकती थी। 

वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. पीके श्रीवास्तव का कहना है कि बच्ची की मौत पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद भी डॉक्टरों ने डिब्बी निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। परिजन जब बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी नब्ज जा चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें