फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने का नल उखाड़ा, हंगामा

Sun, 13 Mar 2016 12:35 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहनगंज में हैंडपंप उखाड़े जाने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। शहर के मोहल्ला मोहन गंज में अंग्रेजों के जमाने से लगे स्टैंड पोस्ट नल को दबंग ने उखाड़ दिया। स्टैंड पोस्ट नल उखड़ने से अब लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि नगर पालिका पुन: इसी स्थान पर स्टैंड पोस्ट नल लगवाए, जिससे लोगों पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़े। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि मोहनगंज गेट के पास अंग्रेजों के जमाने से स्टैंड पोस्ट नल लगा हुआ है। आसपास के लोगों के अलावा ढकेल वाले व मजदूर यहां आकर पानी पीते हैं। नहाने के लिए भी पानी उपयोग होता है। दुकान के पास नल लगा होने के कारण कुछ लोगों द्वारा नल को जानबूझ कर उखाड़ दिया गया। नल को चोर चोरी कर ले गए। स्थानीय लोग जैसे-तैसे नल को मधुगढ़ी से ढूंढकर लाए। इसके बाद यह नल पालिका कर्मी ले गए। अब कई दिनों बाद इस नल को नहीं लगवाया गया है। गर्मी का समय नजदीक है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पडे़गा। 
प्रदर्शन करने वालों में रिटायर्ड प्रधानाध्यापक श्रीनिवास शर्मा, अशोक वार्ष्णेय, राजीव चौधरी, मुकुल गुप्ता, धनीष गुप्ता, हेमंत वार्ष्णेय, सुदीप जैन, दीपक वार्ष्णेय, ललतेश कुमार, ललुआ सहित काफी लोग शामिल थे। 
विज्ञापन


- जिस दबंग ने पालिका का नल उखाड़ा है, उसकी जांच कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। लोगों की मांग यदि नल को पुन: स्थान पर लगवाए जाने की है तो यथा स्थान पर ही स्टैंड पोस्ट नल लगवाया जाएगा। लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन

- वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें