फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Wed, 21 Jun 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कटरा दरियापुर में पुरानी रंजिश में टेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब टेंट कारोबारी अपनी दुकान की छत पर सोया हुआ था। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इस मामले में दो आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें  दे रही है।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया अब तक की गई इस घटना की का कारण प्रथम दृष्टया अवैध संबंध मालूम हो रहा है। मृतक खगेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र लाखन सिंह निवासी कटरा दरियापुर के आरोपी सनी उर्फ छोटू पुत्र योगेंद्र सिंह की मां से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। इस कारण ही पूर्व में सनी के पिता योगेंद्र सिंह ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से ही सनी खगेश से रंजिश मानता था। इसे लेकर पूर्व में भी कई बार सनी एवं खगेश के बीच झगड़ा हो चुका है। अकेले सनी खगेश को मारने में सफल नहीं हो रहा था।

लिहाजा उसने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त विनय की मदद ली। बीती रात सनी उर्फ छोटू ने अपने मित्र विनय उर्फ ईश्वरिया के साथ मिलकर छत पर सो रहे खगेश कुमार के सिर में गोली मार दी और दोनों मौके से फरार हो गए। सनी का दोस्त विनय अपने पिता की मौत के बाद अपनी मां विमला देवी के साथ अपने गांव बरा सासनी से आकर कटरा में ही लंबे समय से रह रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर खगेश के परिजन जब तक अपने घर से दुकान पर आए और उन्होंने खगेश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। खगेश के पिता लाखन सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें