फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटककर छात्र ने की खुदकुशी

Wed, 12 Dec 2018 12:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
भकरोई में छात्र द्वारा आत्महत्या करने के बाद जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव भकरोई में 16 वर्षीय एक छात्र ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। परिजन उसके शव को जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन वहां भी उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
मुरसान के गांव भकरोई निवासी 16 वर्षीय एक किशोर ने मंगलवार की दोपहर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसे फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। वह उसे यहां जिला अस्पताल लेकर आए। यहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले गए। वहां पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन की। किशोर एक कॉलेज में इंटर का छात्र था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पहले भी आत्महत्या के प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें