फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के यमुना में कूदने की खबर से कोहराम

Thu, 18 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मथुरा में छात्र के यमुना में कूदने की खबर जैसे ही यहां उसके पैतृक गांव नगला उम्मेद में पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। 22 वर्षीय भूपेंद्र दो भाइयों में छोटा था। वह बी.कॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके बड़े भाई नरेंद्र कुमार किसान हैं। भूपेंद्र के पिता ओंकार सिंह और उसकी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस तरह से जवान बेटे के साथ हुई घटना से पूरा परिवार सदमे की हालत में हैं। भूपेंद्र रालोद जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठेनुआं का चचेरा भाई था। भूपेंद्र के साथ हुए हादसे की खबर पर परिवार के सभी लोग मथुरा रवाना हो गए। बताते हैं कि मथुरा में शाम करीब साढ़े पांच तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन भूपेंद्र के शव का कुछ अता-पता नहीं चला। पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार को फिर शव की तलाश कराने की बात कहकर ऑपरेशन रुकवा दिया, जिसके बाद परिवार और गांव के कुछ लोग देर रात हाथरस लौट आए। भूपेंद्र के यमुना में कूदने की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। भूपेंद्र के परिवार वालों को उसके यमुना में कूदने की जानकारी उसके मोबाइल फोन से ही मिली। बताते हैं कि यमुना में कूदने से पहले भूपेंद्र ने अपना मोबाइल, पर्स, सैंडल व अन्य सामान उतारकर रख दिया था। भूपेंद्र के परिजन और रालोद जिलाध्यक्ष के बेटे अभिषेक ठेनुआं ने फोन पर बताया कि मथुरा पुलिस-प्रशासन ने भूपेंद्र की तलाश में सहयोग नहीं किया है। तलाशी के नाम पर खानापूरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें