फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने को रात में छापे मारें

Fri, 22 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। डीएम ने जिले में कर-करेत्तर एवं राजस्व के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने लिए कामकाज में तेजी लाने के बारे में सभी विभागीय अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतों को संज्ञान में लेकर सभी एसडीएम और तहसीलदारों को रात्रि के समय चेकिंग करने के बारे में कडे़ निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अवैध रूप से मिट्टी के खनन पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए। सक्षम अनुमति के पश्चात निर्धारित मात्रा से अधिक मिट्टी का कतई खनन नहीं होने पाए। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम शमीम अहमद खान ने कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, कर-करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा की। मानक के अनुसार राजस्व वसूली करने के संबंध में सभी अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने बडे़ बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने और कर-करेत्तर के वार्षिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के लिए नियमित रूप से समीक्षा करने के लिए सभी अधिकारियों का जरूरी निर्देश दिये। डीएम ने कर की चोरी पर अंकुश लगाने पर जोर देते हुए प्रभावी तरीके से प्रवर्तन कार्यवाही करने के संबंध अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पॉलीथिन के प्रयोग, बिक्री एवं निर्माण पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी शासन के आदेश की चर्चा करते हुए समूचे जिले में सख्तीपूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए टीम गठित करके चेकिंग करने  सभी एसडीएम तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को कड़ी हिदायत दी।डीएम ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा में वाणिज्यकर, विद्युत, परिवहन तथा कृषि विपणन विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित करने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें