फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को नहीं देने पर पति को बुरी तरह पीटा

Wed, 03 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। खोंड़ा हजारी के रहने वाले लोकेंद्र पुत्र महीपाल को उसके घर में ससुरालियों ने बुरी तरह पीट दिया। लोकेंद्र ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत कोतवाली पुलिस को की है। पुलिस ने लोकेंद्र का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। लोकेंद्र का कहना है कि कई साल पहले उसकी शादी खंदौली की एक लड़की से हुई थी। उसका पांच साल का बेटा है जो लोकेंद्र के पास ही रहता है। दहेज के आरोपों के कारण पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। पत्नी पिछले कई महीनों से मायके में रह रही है। वह बच्चे को अपने पास रखना चाहती है। बुधवार को लोकेंद्र की पत्नी और उसके भाई-बहन बच्चे को लेने गांव आए। न देने पर वह हमलावर हो गए और बुरी तरह मारपीट करने के बाद चले गए। पुलिस लोकेंद्र के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें