हाथरस। सदर कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से स्मैक बेचने के आरोपी युवक को दबोच लिया है। सादा वर्दी में एक सिपाही ने इससे नशे की पुड़िया खरीदी। 300 रुपये में आरोपी ने सिपाही को स्मैक की वह पुड़िया दे दी, जो युवा पीढ़ी क ो धीरे-धीरे मौत की तरफ ले जा रही है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम भोला निवासी गिजरौली है। पुलिस ने एक और आरोपी को नशे का सामान बेचते पाया है, इससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में जहां-जहां नशीला पदार्थ बिक रहा है, वहां छापेमारी की जाएगी और इसकी रोकथाम को विशेष अभियान चलाया जाएगा।