फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुएं को लेकर कभी हो सकता है गैंगवार

Sun, 21 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर जुएं की फड़ सुबह से ही सजने लगती है। जहां हर दिन लाखोें का वारा न्यारा हो रहा है। वहीं उनकी सुरक्षा और पुलिस से बचाने के लिए असलहों से लैस सुरक्षाकर्मी भी फड़ की रखवाली करते हैं। अब इस धंधे में एकछत्र राज स्थापित करने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। ऐसे में इसे लेकर किसी भी दिन गैंगवार हो सकता है।
विज्ञापन


जिले की बात छोड़िए शहर में ही हर दिन जुआरियों की महफिल सज रही है। नगर कोतवाली के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबंग लोगों की सरपरस्ती में जुआड़ी लाखों रुपये का दांव लगा रहे हैं। सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र में जुएं का खेल कई स्थानों पर चला रहा है। पूरे ईश्वरनाथ में नदी के किनारे, कटरा रोड, फुलवरिया, चिलबिला पुलिस चौकी क्षेत्र के फुलवरिया, भंगवा चुंगी क्षेत्र के जोगापुर समेत अनेकों स्थानों पर खुलेआम जुएं का खेल हो रहा है।

 खास बात यह है कि जुआ खेलने वालों में शहर के व्यापारी, युवक, नौकरीपेशा के साथ ही रईस बाप के बिगडै़ल साहबजादे भी शामिल हैं। जुआ खेलने वालों को यह गारंटी दी जाती है कि उन तक न तो पुलिस पहुंच सकती है और न ही दूसरा कोई उन्हें परेशान कर सकता है। इसके लिए दबंग किस्म के लोग लाइसेंसी असलहे लेकर उनकी रखवाली भी करते हैं।
विज्ञापन


जुए के अड्डों की रौनक बनने वाले लोगों को बिना गारंटर के ही रुपये दे दिए जाते हैं। हालांकि इस रकम की ब्याज भी अधिक नहीं रहती है। यदि जीत मिलती है तो तत्काल कर्ज ब्याज सहित चुकता कर दिया जाता है और हारने पर महीनेभर तक इंतजार किया जाता है। इसके बाद रुपये की वसूली के लिए परिचितों पर दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें