हाथरस। सर्राफ के घर से तीन हफ्ते पहले चोरी गई 25 किलो चांदी के मामले में पेंच फंस गया है। जिस आरोपी नौकर पर चांदी चोरी का शक सर्राफ को था, उस पर चांदी नहीं होने पर पुलिस अब उलझन में है। चोरी गई चांदी को बरामद करने के लिए पुलिस को कुछ सूझ नहीं रहा। इस मामले में पुलिस नये सिरे से पूछताछ शुरू कर सकती है।
सर्राफ का कहना है कि उसके घर से नौ लाख रुपये की चांदी चोरी गई है। आरोपी अगर कोई और है तो पुलिस उसे पकड़कर चांदी बरामद करे। मालूम हो कि चोरी के आरोपी के परिजनों ने एएसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। आरोपी के पिता ने कहा था कि बिना मुकदमा दर्ज किए पुलिस उनके बेटे को कैसे हिरासत में रखकर पूछताछ कर सकती है। यह मानवाधिकार हनन का मामला है। चांदी घर से ही चोरी हुई है, इसलिए सर्राफ के परिजनों से भी पूछताछ होनी चाहिए।
हादसे में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाहाथरस। हतीसा बाईपास पर मेटाडोर को टक्कर मारने वाले अनुबंधित रोडवेज बस के चालक के विरुद्ध मृत चालक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक सत्यवीर पुत्र वीरी सिंह निवासी टेड़ी बगिया, आगरा ने शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। शनिवार को उसके परिजनों ने थाना हाथरस गेट पहुंचकर आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा कायम कराया।