फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसायन की एसबीआई शाखा में भीषण आग

Sat, 13 Jan 2018 11:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)। 
विज्ञापन
बैंक में लगी भीषण आग। दूसरे चित्र में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कस्बे की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में शनिवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सिकंदराराऊ के सीओ भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। खबर लिखने तक शाखा प्रबंधक मौके पर नहीं पहुंचे थे, जिससे आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका था। माना जा रहा है कि आग से कंप्यूटर और बैंक के रिकॉर्ड को जबर्दस्त नुकसान हो सकता है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यह शाखा घनी आबादी के बीच है। रात के वक्त पड़ोस के लोगों ने शाखा के अंदर से धुआं निकलते देखा। कुछ देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। तुरंत लोगों ने इसकी सूचना फोन से शाखा प्रबंधक और थाना पुलिस को दे दी। कोतवाली हसायन पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच लोगों ने धूल-मिट्टी और पानी की मदद से आग को काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। हाथरस और सिकंदराराऊ से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन प्रबंधक के नहीं आने से शाखा का ताला नहीं खुल सका था। इस बीच सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह और हाथरस से अग्निशमन अधिकारी एके सिंह भी मौके पर पहुंच गए। ताला खुलवाने के लिए मैनेजर के आने का इंतजार किया जा रहा था। पुलिस भीड़ को आगे नहीं पहुंचने दे रही थी, जबकि लोगों का कहना था कि अगर पुलिस लोगों को आगे बढ़ने की इजाजत देती तो आग पर और पहले काबू पाया जा सकता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला बैंक जैसे संवेदनशील संस्थान का है, इसलिए कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता। देर रात तक मौके पर अफरा-तफरी मची हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें