फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन गेस्ट हाउस से भागी दुल्हन

Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवती द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर तालाब चौराहे पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। शहर की एक धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में फेरों से कुछ देर पहले दुल्हन भाग निकली। दूल्हे की मौसी ने उसे पकड़ने की कोशिश की। तालाब चौराहे पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। लड़की ने खुद को नाबालिग बताकर जबरन शादी कराए जाने का आरोप दूल्हे की मौसी पर लगा दिया। थाने में इसे लेकर देर तक जमकर हंगामा हुआ। हालांकि बाद में किसी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन


थाना हाथरस गेट क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की का कहना था कि वह कॉल सेंटर में काम करती थी। एक युवक ने उसे प्रोपर्टी के काम में मदद करने को कहा और पांच हजार रुपये महीने देने की बात कही। शुक्रवार को युवक उसे एक जमीन दिखाने के बाद एक कॉलोनी में ले गया। यहां उसे छोले भटूरे में नशीला पदार्थ खिला दिया गया। उसे जब होश आया तो वह गेस्ट हाउस में थी और उसके हाथो में मेहंदी लगाई जा रही थी। वह गेस्ट हाउस से बाहर निकली तो आरोपी महिला उसके साथ आई। तालाब चौराहे पर ऑटो से निकलने पर महिला ने मारपीट कर दी। 
वहीं महिला का कहना था कि उसने सादाबाद क्षेत्र के रहने वाले अपनी बहन के बेटे की शादी के लिए लड़की के साथ रिश्ता तय किया था। इसके लिए एक लाख रुपये दिए गए। लड़की शादी के लिए तैयार थी। उसने एक महिला को अपनी मां बताकर मुलाकात कराई थी। शादी के दिन वह ब्लाउज लेने के लिए बाजार आई थी। इसी बीच उसने चलते ऑटो से छलांग लगा दी और जबरन शादी की कहानी गढ़ ली। पुलिस को दोनों पक्षों की कहानी में झोल नजर आया। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि उन्हें किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है, इसलिए किसी के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। दोनों पक्ष आपसी रजामंदी से शादी को तैयार होने का लिखित समझौता पुलिस को देकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें