फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पीटकर नकदी-जेवर ले गए बदमाश

Wed, 15 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
विज्ञापन
डाका
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। मोहल्ला नौखेल में हथियारों से लैस बदमाशों ने एक घर में धावा बोला। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर जमकर पिटाई की और नकदी व जेवर लूटकर ले गए। सूचना देने के काफी देर बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने से इलाके के लोगों में गुस्सा था। बाद में एसएसआई विपिन यादव मौके पर पहुंचे और घटना की पड़ताल कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला नौखेल में रऊफ इंस्पेक्टर के पुराने घर में हाफिज मुख्तार अपनी पत्नी कासिफा और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। हाफिज मोहल्ले की मस्जिद में ही नमाज पढ़ाते हैं। बताते हैं कि रात करीब आठ बजे हाफिज नमाज पढ़ाने के लिए मस्जिद में चले गए थे। तभी दो हथियारबंद बदमाश उनके घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने घर का चेनल बंद कर ताला लगा दिया।
विज्ञापन


उनकी पत्नी कासिफा के मुंह में कपड़ा ठूंस और सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखी करीब 12 हजार की नकदी और कासिफा के जेवर अपने कब्जे में कर लिए और वहां से चलने लगे। इस बीच कासिफा ने जैसे ही शोर मचाया तो बदमाश दोबारा घर में लौटे और चैनल बंद कर कासिफा के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया।

बदमाशों के जाने के बाद कासिफा ने शोर मचाया तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई। इलाके के लोगों का कहना था कि करीब आधा घंटे तक फोन मिलाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे बदमाशों को बच निकलने का पूरा मौका मिला।

मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। पूरे शहर में बदमाशों की धर-पकड़ के लिए पुलिस को लगा दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-राजवीर सिंह, कोतवाल सिकंदराराऊ

चोरी से बिकने जा रहा दलिया पकड़ा
हाथरस। यूपी 100 की पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना पर आंगनबाड़ी केंद्र का दलिया बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह दलिया चोरी से बिकने जा रहा है। मौके पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने करीब 17 बोरी दलिया बरामद कर लिया और इसे कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें