फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह पर केसरिया झंडा लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों की तलाश में दबिशें

Mon, 08 Oct 2018 11:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
बजरंग दल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर केसरिया झंडा लगाने के मामले में पुलिस ने दोे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। एक नामजद पर झंडा लगाने और दूसरे पर सोशल मीडिया पर फोटो डाले जाने का आरोप है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने सोमवार को कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। दूसरी ओर बजरंग दल का कहना है कि उसके कार्यकर्ताओं को पुलिस बिना वजह फंसा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में रविवार को बजरंग दल का जिला सम्मेलन था। इसी दौरान वहां सामने स्थित ईदगाह पर कुछ लोगों ने केसरिया झंडे लगा दिए थे।जानकारी मिलने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तत्काल ही झंडे हटवाए थे। जब छानबीन की तो यह बात सामने आई कि सूरज यादव निवासी मोहल्ला श्रीनगर ने ईदगाह पर झंडा लगाया और फिर उसे रवी बघेल निवासी रमनपुर द्वारा फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में धार्मिक भावनाओं को भड़काने, साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने और दो समुदायों के बीच सद्भाव बिगाडने के  आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।इधर, इस मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत मिश्र का कहना है कि यह दोनों बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। इन दोनों को पुलिस ने बिना वजह फंसाया है। अब अपने कार्यकर्ताओं की बजरंग दल विधिक व अन्य सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें