फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के कारण हुई थी राहुल की हत्या, चार गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव नगला लच्छी के रहने वाले राहुल पुत्र विजयपाल सिंह की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। उसकी हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मास्टर माइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि राहुल भाड़े पर बोलेरो गाड़ी चलाता था। उसका मुरसान थाना क्षेत्र के गांव कोटा में आना जाना था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव के अशोक पुत्र प्रताप सिंह से हुई थी। यहां की एक युवती से राहुल के अवैध संबंध हो गए। अशोक को यह बात नागवार गुजरी। इसको लेकर दोनों में विवाद भी हुआ। 

अशोक ने राहुल को मारने का प्लान बनाया। पांच अगस्त को गांव के एक व्यक्ति से राहुल को फोन कराकर भाड़े पर बोलेरो मंगाई गई। राहुल को बताया गया कि एक समारोह में दिल्ली जाना है। अशोक ने अपने गांव के मनोहर पुत्र लक्ष्मण, शिवकुमार पुत्र बसंत लाल, मोनू पुत्र राम सिंह, तेजपाल पुत्र लख्मी व मोनू पुत्र लोहरे को 50-50 हजार रुपये का लालच देते हुए साजिश में शामिल कर लिया। सभी बोलेरो में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में नयाबांस नहर के पास बोलेरो को रोक लिया गया। यहां तय साजिश के मुताबिक कोटा निवासी अशोक पुत्र प्रताप सिंह के दोस्त अशोक पुत्र निहाल सिंह और हरिओम पुत्र पूरन सिंह निवासीगण, मजीपुर, गोंडा पहले से पल्सर बाइक पर मौजूद मिले। बोलेरो को नहर किनारे खड़ा कराने के बाद सभी राहुल को बातों में लेकर नहर की पटरी से 100 मीटर दूर ले गए। यहां सभी ने बीयर पी। इसके बाद आरोपियों ने राहुल को कसकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी ने नहर के पास पड़ी ईंटों से अशोक पर वार करना शुरू कर दिया। राहुल की चीख सुनसान नहर के किनारों पर दम तोड़ती चली गई और 100 मीटर दूर हाईवे से गुजरते लोगों के कानों तक नहीं पहुंच पाई। राहुल पर जब तक ईंटों से वार किया गया जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद आरोपी राहुल के शव को नहर किनारे झाडि़यों में फेंककर चले आए।  मुरसान पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कोटा निवासी अशोक, मनोहर, शिवकुमार और मोनू पुत्र राम सिंह को कलक्ट्रेट के पास से दबोच लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राहुल के क्षत-विक्षत शव को बरामद कर लिया था।  पुलिस के मुताबिक बाकी आरोपी अशोक पुत्र निहाल सिंह, हरिओम पुत्र पूरन सिंह निवासी गोंडा और कोटा निवासी तेजपाल पुत्र लख्मी व मोनू पुत्र लोहरे बोलेरो             लेकर फरार हैं। जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें