फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल के सामने खड़े होकर किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2016 12:11 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर रेल रोकने के लिए खड़े व्यापारियों को हटाता पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सराफा व उससे जुड़े कारोबार पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में अब आंदोलन उग्र हो गया है। सोमवार को 28वें दिन सराफा व उससे जुड़े व्यापारियों ने शहर भर में प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला। तालाब चौराहे पर धरना पर बैठकर जाम लगाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से व्यापारी सिटी स्टेशन  पहुंचे और मथुरा से कासगंज जा रही ट्रेन के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


  कुछ व्यापारी रेलवे ट्रैक के सामने खड़े होकर झंडा लगा रहे थे तो कुछ ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन भारी पुलिस फोर्स के चलते किसी को ट्रेन के ऊपर नहीं चढ़ने दिया और रेलवे ट्रैक से भी हटा दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क नहीं हटाएगी आंदोलन जारी रहेगा। आगामी निर्णय अखिल भारतीय सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर लिया जाएगा। प्रदर्शन में मोहन लाल अग्रवाल, विनोद वार्ष्णेय, विकास शर्मा, रमनमूर्ति शर्मा, बलवीर वर्मा, राकेश बुटिया, राकेश अग्रवाल, अमरेश बंसल, विमलेश बंसल, राकेश संटू, राजीव वार्ष्णेय, मुकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राम सिंघल, रामबल्लभ सिंघल, मोहन सोनी, रमेश सोनी, शिवम, किशन लाल, बंटी वर्मा, रामनरायन वर्मा, राजकुमार कोठीवाल, आलोक शर्मा, आदेश अग्रवाल, महेश चंद्र वर्मा, चंचल शर्मा, विनोद रंगीला, सत्यप्रकाश रंगीला, महेश चंद्र कौशिक, दीपक अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, तुषित वार्ष्णेय, गिरीश अग्रवाल सहित काफी व्यापारी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें