फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के सुबूत, फिर भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में यूपी 100 के सिपाही की हजारों की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बावजूद मामले की जांच की बात कहकर आरोपी सिपाही को राहत दे दी गई है। शुक्रवार को इस मामले में अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन शनिवार को आरोपी के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।      
विज्ञापन

 
वहीं वीडियो बनाने वाला पीड़ित किसान केशवदेव निवासी छीतरपुर, हसायन को आरोपी लगातार धमकियां दे रहा है और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़ित ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को दी जा रही धमकी के बारे में अवगत कराया। सिकंदराराऊ के कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि आरोपी सिपाही के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच सीओ सिकंदराराऊ कर रहे हैं, जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।  मालूम हो कि वायरल हुए एक वीडियो ने हाथरस पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है। 

हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के हाथरस रोड पर पीवीआर 1111 पर तैनात थी। यहां ट्रैक्टर से ट्रॉली को बांधकर ले जा रहे केशवदेव को डायल 100 सिपाही अखिलेश ने रोक लिया और उससे कागज मांगने लगा जब ट्रैक्टर चालक कागज नहीं दिखा पाया तो सिपाही ने दस हजार रुपए में ट्रैक्टर छोड़ने की बात कही। ट्रैक्टर चालक पर केवल सात हजार रुपए थे इसलिए उसने पूरे सात हजार रुपए सिपाही को दे दिये और अपने ही एक साथी से रुपए देने का वीडियो बनवा लिया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन


केशवदेव ने यह वीडियो एसपी घुले सुशील को भी दिखाया, जिसके बाद सिपाही के निलंबन की कार्रवाई तो की गई लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित केशवदेव का कहना है कि सीओ ने इस घटना के बारे में शनिवार को उनके बयान दर्ज किए हैं। सीओ ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। अगले दो दिन के भीतर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें