फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रिवाल्वर भी बरामद

Sat, 12 Jan 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek Police arrested one accused of double murder, revolver also recovered
विज्ञापन
लक्ष्मण पहलवान की हत्या के बाद परिजनों को ढांढस बंधाते पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष रालोद गेंदालाल चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। जोगिया बंबा की पटरी पर गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद की है। आरोपी में फौज में भी रह चुका है आैर उससे बरामद रिवॉल्वर लाइसेंसी है। उसके लाइसेंस की पुलिस छानबीन कर रही है। अन्य की तलाश में पुलिस ने कई लोगोें को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में लक्ष्मण और रवि के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लक्ष्मण पहलवान के घर के आस-पास इगलास रोड पर कुछ दुकानें बंद रहीं। कई राजनेताओं ने भी मृतक के घर पहुंचकर उसके परिजनोें को सांत्वना दी।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगिया के निकट स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने लक्ष्मण पहलवान निवासी इगलास अड्डा हाथरस और रवि निवासी नगला मदारी सादाबाद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। यह दोनोें मृतक कार में सवार थे, तब हमलावरों ने इन्हें घेर लिया था और जमकर फायरिंग की थी। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गए थे। इस हत्याकांड की रिपोर्ट मृतक लक्ष्मण के भाई सुरेंद्र सिंह ने भोला पहलवान निवासी अखैपुर थाना इगलास, भीमा पहलवान निवासी पैथखेड़ा खंदौली आगरा, तालेवर सिंह निवासी जारुआ थाना मलपुरा आगरा, शैलू उर्फ शीलेंद्र, भोंदी पहलवान निवासीगण अफोया, शेखर निवासी बढ़ाकलां कोतवाली इगलास अलीगढ़ और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी।

हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी ने कई टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने रात में ही कई स्थानों पर दबिश दी। परिणामस्वरूप पुलिस ने तालेवर पुत्र एदल निवासी जारुआ थाना मलपुरा आगरा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि एक आरोपी तालेवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है। अन्य भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, मृतक लक्ष्मण और रवि के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान घरों पर माहौल गमगीन रहा। इगलास रोड पर कुछ दुकानें भी बंद रहीं। रालोद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक चौ.गेंदालाल सहित कई नेताओं व अन्य लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनोें को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें