फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दबोचे छह वाहन चोर

Fri, 12 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Robers - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हसायन/हाथरस। हसायन पुलिस ने देर तक चली मुठभेड़ के बाद छह वाहन चोर दबोच लिए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन


कोतवाली राजेश्वर प्रसाद त्यागी के मुताबिक अपराधियों के विरुद्ध जिले में अभियान चलाया जा रहा है। 11 अगस्त को घुमंतू अपराधियों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान सलेमपुर चौकी प्रभारी को लक्षिमपुर के रास्ते पर बदमाशों के होने की सूचना मिली।

जब दल-बल के साथ हसायन पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी आरोपियों को मोहन मीकिंस फैक्ट्री के पास घेर लिया। आधा घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से छह बदमाशों को चार तमंचों, कारतूसों के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन


इनके पास से पुलिस को तीन बाइक मिलीं। बाद में इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और बाइक बरामद कीं। आरोपी पुराने बदमाश हैं और इनके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों में आस मोहम्मद निवासी धुबई, हसायन, दिनेश, बच्चू, राजन निवासीगण शीतलवाड़ा, हसायन, मुलायम निवासी इनायतपुर और रवि निवासी पिंछौती हैं। टीम में कोतवाल राजेश्वर प्रसाद त्यागी, बहादुर सिंह, संजयपाल सिंह राघव, देवदत्त, विजय सिंह, रतिराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें