फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा बाइक चोर गैंग

Fri, 24 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी
विज्ञापन
Bike chors - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सासनी। पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद बाइक चोर गैंग के चार सदस्यों को दबोच लिया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही से इगलास रोड स्थित एक खाली पड़े मकान से चोरी की आठ बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के अनुसार बुधवार की रात वह एसआई नरेंद्र पाल सिंह, भूदेव त्यागी, आरक्षी विनोद कुमार, अवधेश चौहान, संदीप कुमार, विक्रम सिंह के साथ गश्त पर थे। तभी मुखविर से सूचना मिली कि अलीगढ़ की ओर से चार बदमाश चोरी की दो बाइक लेकर आ रहे है।

पुलिस ने ग्राम समामई के प्राथमिक विद्यालय के निकट घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकडे़ गए आरोपियों की तलाशी में  2 चोरी की बाइक, 2 तमंचा, 6 कारतूस बरामद हुए। इनकी निशानदेही से पुलिस ने 6 अन्य बाइक तथा काफी मात्रा में बाइकों के स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मनीष उर्फ बौवी, संदीप पुत्रगण प्रवेश कुमार निवासी सैफपुर , जोधपाल पुत्र रूस्तम सिंह निवासी चंदौआ गोवर्धनपुर , कौशल कुमार उर्फ सोनू पुत्र राम प्रकाश निवासी पालीमुकीमपुर, अलीगढ़ बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इगलास रोड पानी की टंकी के निकट राजू मौर्या के खाली मकान में रहकर करीब डेढ़ साल से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मनीष व संदीप का बड़ा भाई विनोद शातिर अपराधी है। इन पर गैंगस्टर लगा है। इन बाइकों में 10 मई को बस स्टैंड से ग्राम सठिया के विकास पुत्र महेंद्र सिंह की चोरी हुई हीरो होंडा तथा कोतवाली चौराहे से चोरी हुई पल्सर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें