फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानाें ने ट्रक ड्राइवर-क्लीनर को लूटा

Fri, 07 Apr 2017 11:17 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
हाथरस। जहरखुरानों ने ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 हजार रुपये लूट लिए। दोनों ही गांव सुसामई के पास बेहोशी की हालत में ग्रामीणों को मिले। पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन


भरतपुर निवासी ट्रक ड्राइवर अर्जुन सिंह पुत्र जगदीश और उनका साथी क्लीनर लाला भरतपुर के कामा से गिट्टी लेकर सिकंदराराऊ पहुंचे थे। सिकंदराराऊ में गिट्टी उतारने के बाद 40 हजार रुपये का पेमेंट लेकर दोनों वापस भरतपुर के लिए चले ही थे तभी पंत चौराहे पर ड्राइवर ने कुछ लोगों को सवारी समझकर बैठा लिया। यात्रियों के वेश में छिपे जहरखुरानों ने ड्राइवर और क्लीनर को नशीला पदार्थ सुंघा दिया।

गांव सुसामई के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को देखकर ग्रामीणों को आश्चर्य हुआ। जब वह ट्रक के पास पहुंचे तो उसके पीछे ड्राइवर और क्लीनर बेहोश पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया और पुलिस एंबुलेंस 108 में दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उपचार के बाद थोड़ा होश में आने पर ड्राइवर अर्जुन सिंह ने बताया कि उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपये, ट्रक के कागजात लूट लिए गए हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों को सिकंदराराऊ से हाथरस के लिए लिफ्ट दी थी। इसके बाद क्या हुआ, उन्हें याद नहीं है। हसायन एसओ एमएस भाटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें