फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Sat, 02 Apr 2016 11:55 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना में मौत के बाद जिला अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन में रेलवे ओवर ब्रिज पर शुक्रवार देर रात दुकान बंद कर लौट रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पिता की मृत्यु हो गई, जबकि बेटे ने अलीगढ़ के रास्ते में आखिरी सांस ली। हादसे के बाद परिवार गांव में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


राजेंद्र गुप्ता (55) की हाथरस जंक्शन ओवरब्रिज के नीचे परचून की दुकान है। वह अपने बेटे राजेश के साथ दुकान बंद कर देर रात 11 बजे अपने गांव रामपुर की ओर आ रहे थे। ओवरब्रिज पर जैसे ही राजेश ने मोपेड चढ़ाई, किसी ट्रक ने उन्हें पीछे से रौंद दिया। हादसे के बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस भी पहुंच गई। राजेंद्र गुप्ता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके बेटे राजेश गुप्ता को बचाने की डॉक्टरों की कोशिश भी बेकार साबित हुई। पिता-बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। राजेश गुप्ता की नौ साल की एक बेटी और सात साल का बेटा है। राजेश पांच भाई-बहन थे। उनकी मौत के बाद अब दो भाइयों पर परिवार की जिम्मेदारी है। शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में कस्बे के लोग घर पहुंच रहे हैं। एसओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। अज्ञात ट्रक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें