फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से गिरकर नोएडा के युवक की मौत

Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में टैंकर में पीछे से घुस कर क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अब तक रोडवेज बसों से जहरखुरानी के शिकार यात्रियों को सुनसान जगहों पर पटककर चले जाने की ही शिकायतें आ रही थीं, लेकिन गुरुवार की शाम को रोडवेज बस से  गिरकर युवक की मौत हो गई। आशंका है कि युवक को चलती बस से धक्का देकर गिराया गया है। मृतक के भाई ने रोडवेज बस चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


गांव पथवाड़ी नोएडा निवासी रामवीर सिंह (40 वर्ष) पुत्र भीम सिंह की कोतवाली के गांव पोरा में सुसराल है। गुरुवार को वह दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से सिकंदराराऊ आने के लिए रोडवेज बस संख्या यूपी 32 एटी-1326 में सवार हुआ। रात करीब सात बजे एटा रेलवे फाटक से आगे लोगों ने एक युवक को घायल अवस्था में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देखा। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अगर युवक सुबह घायल और बेहोशी की हालत में मिलता तो माना जा सकता था कि वह जहरखुरानी का शिकार हुआ है। उसके सिर और पांव में चोटों के निशान से पूरी आशंका है कि या तो उसे बस से धक्का दिया गया है या फिर वह खुद गिरा है। युवक के पास से मात्र 15 रुपये और कोई अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों को बुलाया गया। तलाशी में मृतक के कब्जे से रोडवेज बस की टिकट बरामद हुई है, जिसके आधार पर रोडवेज बस का नंबर ट्रेस हुआ। मृतक के भाई भूलेराम पुत्र भीम सिंह ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें