फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज घोटाला: नौ कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित

Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग की टीम ने द्वारा पकड़ा गया कालाबाजारी का अनाज । - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शासन स्तर से जिले का नाम गरीबों के निवाले के घोटाले में आते ही विभाग और कोटेदारों के माथे पर पसीने आने शुरू हो गए थे। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने जांच कर नौ कोटेदारों को चिन्हित किया था। इन कोटेदारों के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न के गबन की एफआईआर भी दर्ज करा दी गई थी।
विज्ञापन


अब विभाग ने इस मामले में सभी आरोपी कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और सभी कोटेदारों को आरोप पत्र भी भेज दिया गया है। इस घोटाले में हाथरस शहर के छह, सादाबाद नगर  क्षेत्र के दो और सिकंदराराऊ के एक कोटेदार की दुकान निलंबित की  गई है। 

जिले में पांच आधार कार्डों से 1,064 राशन कार्डधारकों के खाद्यान्न की कालाबाजारी की जा रही थी। शासन से सूची आने के बाद डीएसओ सुरेंद्र यादव ने इस मामले में जांच के लिए तीन कमेटी गठित की थीं। तीनों जांच कमेटी ने आधार कार्डों को स्कैन कर कोटेदारों को चिन्हित किया था। इनके खिलाफ विभाग की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीएसओ ने हाथरस शहर के कोटेदार पकंज, बीना, अजय, दिलीप चंद्र, राहुल, रमेश चंद्र गुलाठी, सिकंदराराऊ के कोटेदार नीतू जैन और सादाबाद नगर क्षेत्र के कोटेदार संजू गुप्ता और मुन्ना लाल की दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सभी आरोपित कोटेदारों को आरोप पत्र भी भेज दिया गया है। इन सभी कोटेदारों के कार्डधारकों नजदीकी राशन की दुकानों से संबद्ध कर दिया है, ताकि कार्डधारक खाद्यान्न के लिए परेशान नहीं हो सकें। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें