फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से नौरंगाबाद का माहौल गमगीन

Wed, 13 Jun 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
टूंडला के पास हुई कार दुर्घटना में मृत एक ही परिवार के चार सदस्यों का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी दिनेशचंद्र वार्ष्णेय हर वर्ष पूरे परिवार के साथ र्साइं बाबा के मंदिर दर्शन करने शिरडी र्साइं बाबा के दर्शन करने जाते हैं। इस वर्ष भी यात्रा पर पुत्रवधू, दो बेटे, दो बेटियां, दो दामाद तथा बेटियों का पूरा परिवार यात्रा पर गया।
विज्ञापन


सोमवार को वे ट्रेन से आगरा स्टेशन पर उतरे। एक दामाद का परिवार आगरा का था वो वहीं पर रुक गया। दूसरे दामाद नवीन चंद्र वार्ष्णेय, उनकी पत्नी बबली वार्ष्णेय, धेवती  वंशिका वार्ष्णेय जो बीटेक की छात्रा थी, धेवता वासु वार्ष्णेय जिसने इस वर्ष इंटर परीक्षा पास की थी। वह मूल रूप से एटा के पटियाली के रहने वाले थे। जो गाड़ी से आ रहे थे वो भी सिकंदराराऊ से किराए से ली गई थी। उसमें बैठकर एटा के लिए रवाना हो गए। दूसरी गाड़ी में दिनेशचंद्र वार्ष्णेय पूरे परिवार के साथ आगरा से वाया हाथरस सिकंदराराऊ के लिए रवाना हो गए। एटा के लिए चली गाड़ी का टूंडला के गांव रिजावली के पास एक्सीडेंट हो गया।

इसमें कार चालक सिकंदराराऊ निवासी चंदा समेत दिनेशचंद्र की बेटी बबली और दामाद और धेवता और धेवती की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मोहल्ला नौरंगाबाद में आते ही हाहाकार मच गया। मोहल्ला निवासी शरद गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह पूरे परिवार के साथ शिरडी जाया करते थे। साईं बाबा के प्रति उनकी विशेष श्रृद्घा थी। दुर्घटना से पूरा नगर आहत तथा दुख में डूब गया है। कोतवाल मनोज शर्मा का कहना था कि दुर्घटना का स्थल टूंडला है, इसलिए कानूनी प्रक्रिया वहीं पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें