शिवलिंग खंडित होने के बाद मौके पर पहुंचे हाथरस गेट कोतवाल।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। किसी शराराती तत्व ने रविवार की शाम को वाटर वर्क्स कॉलोनी स्थित एक मंदिर में शिवलिंग खंडित कर दिया। यह देखकर लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ लग गई। इससे वहां तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को शांत कराया।
स्थानीय वाटर वर्क्स कॉलोनी में एक माता का मंदिर है। वहां शिवलिंग भी स्थापित है। रविवार को किसी शातिर ने शिवलिंग को खंडित कर दिया और प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। लोगों ने जब वहां यह देखा तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी लोग वहां एकत्रित हो गए।
कुछ लोगों ने इसे अशांति फैलाने का मकसद बताया। क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव भी व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही असमाजिक तत्व पकड़े जाएंगे। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। ब्यूरो