फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला मुकेश का हाथ कटा शव

Thu, 08 Mar 2018 12:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन बाघऊ नहर के निकट शव मिलने के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दो मार्च से लापता मुकेश कुमार (30) पुत्र तुलाराम का शव पांच दिन बाद बुधवार सुबह हाथरस जंक्शन क्षेत्र में जलालपुर और बाघऊ के बीच नहर की पुलिया के नीचे फंसा मिला। मुकेश की हत्या के बाद उसके उस हाथ को भी हत्यारों ने काट दिया, जिस पर उसका नाम और जाहरवीर महाराज का चित्र गुदा था।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त होने के बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुकेश के बड़े भाई चंद्रपाल की शिकायत पर मुकेश के दोस्त हरीश निवासी रमनगला के विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरीश पर आरोप है कि दो मार्च को वह मुकेश को होली मिलने के बहाने से घर से ले गया था और तभी से मुकेश लापता है। बीते दिनों परिजनों और ग्रामीणों ने हरीश को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने हरीश से पूछताछ भी की थी। 

मुकेश के तहेरे भाई अशोक कुमार के मुताबिक होली के अगले दिन धुलेंडी को सुबह करीब नौ बजे हरीश मुकेश के घर होली मिलने पहुंचा। हरीश और मुकेश की दोस्ती पांच-छह साल पुरानी थी। हरीश मुकेश को अपने साथ घर से बाहर ले गया। जाते समय उसने मुकेश को मोबाइल फोन पानी में खराब होने की बात कहकर घर पर ही रखने की सलाह दी। इसके ढाई घंटे बाद ही हरीश मुकेश के घर पर लौट आया, लेकिन मुकेश नहीं लौटा। काफी देर बाद हरीश मुकेश के घर से चला गया। मुकेश के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसे खोजने लगे।
विज्ञापन


मुकेश का पता नहीं चलने पर उन्होंने हरीश से संपर्क किया। हरीश ने कहा कि उसने मुकेश को गांव में ही छोड़ दिया था। उसे मुकेश का पता नहीं है। चार मार्च को मुकेश के गांव पहुंचे हरीश को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हरीश से पूछताछ की थी। हालांकि इस पूछताछ में हरीश ने कोई खास जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। सात मार्च की सुबह जलालपुर और बाघऊ के बीच नहर की पुलिया के नीचे एक शव मिला। शव का एक हाथ नहीं था और कई दिन पुराना होने के कारण वह काफी फूल गया था। उसे काफी दूर नहर में फेंका गया था, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण शव वहां तक पहुंच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी। हाथरस गेट से युवक के लापता होने की जानकारी मिलने पर जंक्शन पुलिस ने बुधवार दोपहर मुकेश के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने को कहा। दोपहर करीब ढाई बजे परिजनों ने शव की शिनाख्त मुकेश के रूप में की। इसके बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें