फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने से भड़के भाजपाई

Tue, 27 Mar 2018 11:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
FACEBOOK - फोटो : SELF
विज्ञापन
 व्हाट्स एप ग्रुप में पीएम नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो वायरल होने से भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक आपत्तिजनक तस्वीर सादाबाद विधानसभा नामक व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गई। फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के चित्र से छेड़छाड़ कर उनके चेहरे के स्थान पर एक जानवर का चेहरा तस्वीर में लगाया गया है। भाजपा नेता प्रभात पचौरी एवं सुनील गौतम के मुताबिक व्हॉट्सएप ग्रुप पर फोटो डालने वाला व्यक्ति थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बिसावर के क्षेत्र का है।

इस संबंध में शिकायत करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री सुनील गौतम, नगर अध्यक्ष प्रभात पचौरी, डब्बू पाराशर आदि भाजपाई थाने पहुंचे। प्रभात पचौरी ने थाने में मोबाइल नंबर 9997263392 का हवाला देते हुए उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है और इसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें